देहरादून, मई 16 -- श्यामपुर। पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों व खातेदारों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत भवन परिसर में ब्रह्मा देवता पीपल वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार किए बगैर मनमाने तरीके से बंदोबस्त प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्ष 1980 से 1990 के बीच चकबंदी प्रक्रिया पूर्व में संपन्न हो चुकी है। ऐसे में पुनः शुरू की जा रही बंदोबस्त प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में असमंजस एवं असंतोष की स्थिति बनी हुई है। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आगे चलकर प्रक्रिया के क्रम में चकबंदी की आशंका को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।...