खगडि़या, अप्रैल 2 -- गोगरी । एक संवाददाता जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने बुधवार को गोगरी सीओ का पदभार ग्रहण किया। उन्हें गोग़री बीडीओ रघुनंदन आनंद ने सीओ का पदभार सोपा। नए सीओ शशिकांत ने पदभार ग्रहण करते ही अंचल के कर्मियों से परिचय जाना और उन्हें लंबित कार्यो का निष्पादन करने में सहयोग करने को कहा। कर्मियों को कहा कि ईमानदारी के साथ पब्लिक का कार्य संपादन कर अपने कर्तव्य का पालन करना सुनिश्चित करे। इस मौके पर भाजपा के सुजीत राणा, बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नासीर इकबाल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...