अयोध्या, मार्च 24 -- भेलसर। रुदौली तहसील के ग्राम पसैय्या गांव में चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिकेश भाष्कर के निर्देशानुसार जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के मार्ग दर्शन में चकबंदी के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। चौपाल में किसानों की समस्याओं का निराकरण करने बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी अयोध्या मनोज कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान जन चौपाल के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया। श्री सिंह ने बताया कि गाँव 25 अप्रैल से कब्जा परिवर्तन सहायक चकबंदी अधिकारी यानि चक निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश कुम...