दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश पासवान को सदर अंचल का प्रभारी सीओ बनाया गया है। सदर अंचल के सीओ के लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण डीएम कौशल कुमार ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को सदर अंचल के सीओ का सम्मपूर्ण जिम्मा (वित्तीय प्रभार सहित) दिया है। वर्तमान में बीडीओ डॉ. रवि रंजन सीओ के अतिरिक्त प्रभार में थे। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश पासवान ने मंगलवार को सदर प्रखंड पहुंचकर सीओ का प्रभार ग्रहण किया। उन्हें बीडीओ सह प्रभारी सीओ ने प्रभार ग्रहण कराया। मौके पर अंचल के कई कर्मी मौजूद थे। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के सीओ का प्रभार लेने से राजस्व के कामों में तेजी आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.