बंदूक व दो कारतूस संग बदमाश धराया
मोतिहारी, अगस्त 2 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने रविवार को बहलोलपुर गांव में छापेमारी कर एक बारह बोर का अवैध बंदूक व दो कारतूस सहित एक बदमाश अरुण प्रसाद को गिरफ्तार किया। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गयी। पुलिस उसे मारपीट करने के मामले में थाने पर पकड़कर लायी और पूछताछ की तो उसने घर में अवैध बंदूक छुपाकर रखने की बात स्वीकारी। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पूर्व में करीब चौदह साल पूर्व में भी उसने अपने एक पट्टीदार पर गोली चलायी थी, जिसमें वह जेल जा चुका है। उसके अलावे दो अन्य मारपीट का भी मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.