बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। होली की धूम शहर व कस्बों के बाजारों में दिखने लगी है। मोदी-योगी वाली पिचकारी की खूब मांग है। बच्चों को टंकी वाली पिचकारी पसंद आ रही है। रितिक रोशन आरआरआर और केजीएफ वाली पिचकारी भी बाजार में सज गई हैं। इस बार ऐसी पिचकारी और बम आए हैं जो फोड़ने पर आसमान से होली बरसाएंगे। वहीं बच्चों की बंदूक से रंग-गुलाल की गोली निकलेगी। खरीदारी के लिए बाजारों में पिचकारी की दुकानों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है। गारमेंट्स व किराना की दुकानों पर भी गहमागहमी है। होली में तीन दिन शेरू बचे हैं। ऐसे में शहर व कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख चौक बाजार घंटाघर, छावनी बाजार, छोटी बाजार, पीपल तिराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा, सहित शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बिक रही हैं।...