सीवान, अप्रैल 4 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देईपुर गांव निवासी सुदर्शन चौधरी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 29 मार्च को उनके हिस्से की बोई गई जमीन की फसल को उनके ही पटीदार ने बंदूक के बल पर काट लिया। आवेदन के अनुसार, जब उन्होंने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपित ने बंदूक लहराते हुए हवाई फायरिंग की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है, जिसकी प्राथमिकी पहले से ही हुसैनगंज थाने में दर्ज है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित द्वारा पुनः हथियार का दुरुपयोग करते हुए न केवल धमकी दी गई, बल्कि फसल भी काट ली गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...