पलामू, जुलाई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई की शाम में हुई गोलीबारी एवं चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा धारदार चाकू, दो बेल्ट, घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक खोखा तथा ब्लड सैंपल बरामद किया है। इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की शुरुआत एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के विरोध के बाद हुई। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग तेज प्रारंभिक विवाद के बाद दोनों पक्ष अलग हो गए, लेकिन बाद में...