फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। भदोही विधायक जाहिद बेग गुरुवार को जिला जेल में बंद एक बंदी से मुलाकात करने के लिये पहुंचे थे, लेकिन अनुमति न मिलने से वह बिना मिले ही गेट से वापस लौट गए। हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध् हथगाम के पट्टी शाह निवासी सीमाब नकबी पुत्र मजहर हुसैन उर्फ मज्जू मियां से मिलने के लिए विधायक जाहिद बेग जिला जेल पहुंचे थे। अनुमति के लिये डीएम को पत्र लिखा था। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि विधायक आए थे, लेकिन अनुमति न होने के चलते मिलाई नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...