बंदी विशुनपुरा में फूड प्वाइजनिंग से सात मजदूरों की तबीयत बिगड़ी
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी विशुनपुरा में धान की रोपाई के दौरान नाश्ता में लिट्टी-चोखा खाने के बाद सात मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग होने से गंभीर हालत में इन्हें निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इन सभी का इलाज चल रहा है। बंदी विशुनपुरा में एक शख्स की धान की रोपाई के लिए गांव की कुछ किशोरियां, महिलाएं और युवक गए हुए थे। जिसकी रोपाई हो रही थी, उसके द्वारा मजदूरों के नाश्ता के लिए लिट्टी-चोखा दिया गया था। रोपाई के बाद देर शाम को जब सभी लोग अपने-अपने घर चले आए, तो इसके बाद बारी-बारी से मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें दो घरों के ही छह लोग थे।इनमें से सरिता, अंशिका, आरती, चंद्रावती और मीना सभी निवासी बंदी विशुनपुरा की तबीयत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने देर रात में इन पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.