बंदी नीतीश के शव का आखिर 84 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम
बांदा, जून 6 -- बांदा, संवाददाता। मंडल कारागार में बंदी रहे नीतीश के शव का पोस्टमार्टम आखिर 84 घंटे बाद हो पाया। परिजन लखनऊ में चार दिन से मोर्चुरी में डेरा डाले रहे। शनिवार को शाम पांच बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एंबुलेंस से शव लेकर परिजन देर रात मुरवल गांव पहुंचे तो यहां इंतजार कर रहे गांव व रिश्तेदारी के लोगों में फिर चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन आनाकानी की गई है। दो दिन बाद फिर पीएम रिपोर्ट व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लखनऊ जाएंगे। बबेरू के मुरवल गांव निवासी 24 वर्षीय नीतीश पर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। मामले में पाक्सो की विशेष अदालत में 2023 से मुकदमा विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश पर नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.