गोपालगंज, फरवरी 19 -- थावे। गोपालगंज कोर्ट से पेशी के बाद लौट रहे एक विचाराधीन बंदी के पास से चनावे मंडल कारा गेट पर विगत मंगलवार को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मंडल कारा उपाधीक्षक सोहन कुमार ने इस संबंध में थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार फुलवरिया थाना कांड संख्या 225/23 के अभियुक्त तथा श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव निवासी अतुल पांडेय की कोर्ट से वापसी के दौरान कारा गेट पर तैनात कक्षपाल मनीष कुमार और रामबाबू ने तलाशी ली। इस क्रम में बंदी के पास से काले टेप में लिपटा खैनी जैसा आपत्तिजनक पदार्थ बरामद हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.