उन्नाव, मार्च 6 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के पावा चौकी प्रभारी को क्षेत्र के जगेंनगर ऐरा भदियार चौराहा पर बंदी के बाद भी महंगे दामों पर शराब की बिक्री की जानकारी मिली। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। तब पुलिस ने दौड़ा कर जगेंनगर निवासी जय सिंह को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक बोरी में 42 पउवा दीवाना शराब बरामद की। चौकी प्रभारी ने बताया कि शराब ठेका के पास कैन्टीन चलाता है और बुधवार बंदी के कारण शराब खरीद कर महंगे दामों में बेच रहा था। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.