बदायूं, अप्रैल 16 -- आंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानों की बंदी के बावजूद शराब लेकर घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आंबेडकर जयंती के अवसर पर अवैध रूप से शराब बिक्री रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बघौली गांव के पास रोहित कुमार के पास से 25 पाउच देसी शराब बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं गांव एपुरा में सार्वजनिक शौचालय के पीछे से मैकेश के पास से 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कोपा में 50 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक बरामद यह भी पढ़ें- 174 क्वार्टर देशी शराब संग दो पकड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.