वाराणसी, अप्रैल 14 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। आंबेडकर जयंती पर शराब बिक्री पर रोक के बाद भी बेनीपुर गांव (मिर्जामुराद) में मंगलवार दोपहर अधिक दाम लेकर बिक्री की जा रही थी। शराब ठेका के बगल में पुलिस ने छापेमारी की। सेल्समैन को गिरफ्तार कर 56 पेटी बीयर, 25 पेटी अंग्रेजी शराब, बिक्री से प्राप्त 5180 रुपये बरामद किए। एसीपी (राजातालाब) अजय श्रीवास्तव ने मिर्जामुराद थाने में बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश था। बावजूद बेनीपुर स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान का सेल्समैन नीतीश शाह ठेका के बगल में कमरे से अधिक दाम वसूल कर शराब और बीयर बेच रहा था। ग्राहकों से अधिक रुपये वसूलने पर विवाद के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची तो जानकारी हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल और आ...