बंदी की मौत से नाराज परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लखनऊ, मई 18 -- फोटो---- - एनबीडब्ल्यू वारंटी रहे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो किया प्रदर्शन - पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपए व दो बीघा जमीन की मांग लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर के बलसिंह खेड़ा गांव में सोमवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब एनबीडब्ल्यू वारंटी रहे अनुज कुमार उर्फ कुल्ली (28) का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीण मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, दो बीघा जमीन, पत्नी को सरकारी नौकरी और आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर मौजूद कृष्णा नगर एसीपी रजनीश वर्मा ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.