बांदा, अगस्त 18 -- बांदा। मंडल कारागार में एक जून 2026 को नहाते समय गिरने पर पाक्सों के विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के लिए मजिस्ट्रेट नामित किया है। एक जून को विचाराधीन बन्दी नीतीश पाल पुत्र शिवभवन पाल निवासी मुरवल थाना बबेरू को 09 अक्टूबर 2025 को जिला कारागार बांदा में निरूद्ध किया गया था, जिसमें कारागार में निरूद्वी के दौरान उसे किसी प्रकार से प्रताड़ित न किये जाने से सम्बन्धित प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को मजिस्ट्रीरियल जांच के लिए नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस किसी व्यक्ति को लिखित या मौखिक साक्ष्य देना हो वह 23 अगस्त या उसके पूर्व कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान अंकित करा सकता है या साक्ष्य उपलब्ध करा सकता हैं।

हिंदी हिन...