बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच की जा रही है। इस प्रकरण की जांच अपर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने आमजन से अपील किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी या तथ्य ज्ञात हो तो वह कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है। एएसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम मेढईडीह निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद पुत्र कौशल कुमार उर्फ मालिक राम जिला कारागार में निरुद्ध थे। 24 सितंबर 2025 की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला संयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.