फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। गैस सिलेंडर के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही अफसरों से संपर्क के बावजूद गरीबों के लिए संचालित अन्नपूर्णा रसोई को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। नतीजतन गरीबों की रसोई बंदी की कगार पर पहुंच चुकी है। जिससे गरीबों को भोजन के लिए या तो अधिक धन की अदायगी करनी पड़ेगी या फिर भूखे पेट ही सोना पड़ेगा। संचालक ने बताया कि रसोई में महज दो से तीन दिन का ही स्टाक शेष है। शहर के कोतवाली रोड पर मानव सेवा परिवार जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा गरीबों व असहाय लोगो के लिए अन्नपूर्णा रसोई का संचालन किया जाता है। जहां उन्हे दस रुपये में भर पेट भोजन कराया जाता है। करीब तीन साल से संचालित इस रसोई में प्रतिदिन करीब दो सैकड़ा से अधिक गरीबों का पेट भरने का काम किया जाता है। लेकिन अब यह बंदी की कगार पर पहुंच रही है संचालक राधेश्याम हयारण ने बताया कि...