चाईबासा, जुलाई 13 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा स्थित मंडल कारा में प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत आयोजित औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती संबंधी 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस अवसर पर बन्दियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट परिवर्तन का उद्देश्य बंदियों के कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बंदी अपनी पहचान हथकड़ी से नहीं, बल्कि अपने हुनर व कौशल से बनाएं। उन्होंने कहा कि कारा से बाहर निकलने के बाद बंदी इस प्रशिक्षण का उपयोग कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकते हैं तथा समाज में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण आपके लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता...