बंदियों से हालचाल के साथ समस्याएं जानीं
चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने जिला कारागार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से उनका हालचाल लेते हुए समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर प्राधिकरण से बंदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता आदि की जानकारी दी। जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक के निरीक्षण दौरान रजिस्टरों को देखा। जिनमें सभी प्रवृष्टियां अंकित मिली। नियुक्त पैरालीगल वालेंटियर्स को निर्देश दिए कि अगर कोई बंदी अपने मुकदमे की पैरवी के लिए व्यक्तिगत अधिवक्ता करने में अक्षम है, तो नियमानुसार पत्राचार कर जेल अधीक्षक के माध्यम से पैरवी के लिए उनको प्राधिकरण से अधिवक्ता प्राप्त करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिला कारागार की प्राधिकरण सचिव ने देखी व्यवस्थाएं उन्होंने वरिष्ठ नागरिक व मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.