बंदियों से मिले डीएम-एसपी, पूछी जेल व्यवस्था की हकीकत
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने बंदियों से पूछताछ की। जेल की व्यवस्था के बारे में बंदियों से संवाद कर हकीकत जानी। इसके बाद अफसरों ने बैरक व भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। अफसरों ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों से बातचीत के माध्यम से अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है और जेल में उपलब्ध सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप मिल रही हैं या नहीं। जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.