शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर। जिला कारागार में बुधवार को होली के मौके पर बंदियों और जेल प्रशासन ने मिलकर रंगों का त्योहार मनाया। जेल परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने अधिकारियों को गुलाल लगाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जेल अधीक्षक जीतेन्द्र प्रताप तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने बंदियों के साथ अबीर-गुलाल लगाया। इस दौरान होली गीतों की धुन पर कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बंदियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...