बंदियों को साक्षर बनाने की मुहिम, 27 का पंजीकरण
बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। जीर्णोद्धार के बाद दोबारा शुरू हुई जिला कारागार में बंदियों को साक्षर बनाने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। बंदी सुधार एवं कल्याण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 निरक्षर बंदियों का पंजीकरण किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने निरक्षर बंदियों को पुस्तक, कॉपी, रबर, पेंसिल और स्लेट की किट वितरित की। बंदियों ने साक्षर होने के लिए उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने का संकल्प लिया। सचिव ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि जेल में मिले समय का सदुपयोग करें और पढ़-लिखकर बेहतर इंसान बनकर बाहर निकलें। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बताया कि बंदियों की शिक्षा के लिए एक शिक्षक की तैनाती की गई है। उन्हें प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाया जाएगा। भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.