मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री ने गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बंदियों को समय पर विधिक सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया। बंदियों से जेल में जातीय आधार पर भेदभाव को लेकर भी पूछताछ की। हालांकि, बंदियों ने इस तरह की शिकायत नहीं की। बंदियों में उनके केसों की अद्यतन स्थिति की जानकारी का अभाव पाया। इसको लेकर विधिक केंद्र के कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.