बंदियों को वितरित किया गया 101 श्रीमद्भागवत गीता
मऊ, जून 12 -- मऊ, संवाददाता। जिला जेल में निरुद्ध बंदियों के बीच 101 श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया गया। यह पहल भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक और समाजसेवी राजा आनन्द ज्योति सिंह की पहल पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आध्यात्मिक और नैतिक जीवन का संदेश भी दिया गया। प्रतिनिधियों ने श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ग्रंथ जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मसंयम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, जिला जेल के जेलर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आध्यात्मिक मार्ग अपनाकर जीवन में सुधार लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.