नवादा, मार्च 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेल में बंद बंदियों को सरकार समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील है और इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत बंदियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी कवायद की जा रही है। नवादा मंडल कारा में इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है और सभी बंदियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। इस अभियान में कारा में बंद बंदियों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत सभी 18 से 60 वर्ष तक की उम्र के बंदियों का निबंधन किया जा रहा है। निबंधन के पश्चात बोर्ड के पोर्टल से बंदियों को ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए मंडल कारा में काराधीक्षक की देख-रेख में समय-समय पर शिविर लगाये जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.