चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला कारागार में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बंदियों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग मिशन शक्ति को ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने महिला बंदियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र में पेपर स्प्रे, काली मिर्च पाउडर एवं बुनियादी मार्शल आर्ट के तकनीकों से अवगत कराया। प्राधिकरण असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुलदीप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम एक क्रांतिकारी अभियान है, जो महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, उनके सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए समर्पित है। योगेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रद्धा योजना के तहत महिला...