बंदियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
प्रयागराज, अगस्त 31 -- नैनी स्थित केंद्रीय कारागार में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिप्रा पाठक ने बंदियों से संवाद कर जल निकायों, नदियों और झीलों के संरक्षण तथा प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह और शिप्रा पाठक ने पौधरोपण किया। साथ ही 'कैदी वन प्रहरी योजना' और 'हरित जेल यात्रा' की शुरुआत की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के जरिए बंदियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में कारापाल आलोक कुमार, उप कारापाल नयन कमल सिंह, अरविंद कुमार, बदनवा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.