बंदियों को न हो कोई परेशानी, स्वास्थ्य सुविधाओं का रखें खयाल
चित्रकूट, जुलाई 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रशासनिक जज विवेक शरण ने शनिवार को जिला जज शेषमणि शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राकेश यादव, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह व सीजेएम राजेन्द्र प्रसाद भारती के साथ जिला कारागार का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनसे समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बैरकों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। बंदियों से उनके खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में की जानकारी ली। इसके बाद पाकशाला में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्था संतोषजनक मिली। प्रशासनिक जज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। यह भी पढ़ें- शेरघा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.