लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विद्यानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा एवं कमलेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को मिल रही सुविधाओं और विधिक सहायता व्यवस्था की समीक्षा करना था। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कारा परिसर में उपलब्ध बहुउद्देशीय कक्ष, अस्पताल तथा विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी बंदियों को विधि सम्मत और समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विद्यानंद सागर ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने खर्चे पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.