मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बुधवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण, सहायक उपाधीक्षक राजीव रंजन एवं जेलर रामविलास दास को निर्देश दिया कि बंदियों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाएं। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाकर उसे स्वावलंबी बनाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि अलग-अलग विभागों के माध्यम से कैदियों को अलग-अलग रोजगार का प्रशिक्षण दिलाएं। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, तरुण वार्ड के साथ-साथ किचन एवं अस्पताल का जायजा लिया। जेल अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। बंदियों से भोजन के बारे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.