अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के पुनर्वास व उन्हें स्वरोजगारपरक बनाने के लिए शुक्रवार को फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के सौजन्य से फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टीफिकेशन के अंतर्गत एक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर हरिचरन कौर ने किया। इसमें वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह, जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर निखिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, सुरक्षित भोजन तैयार करने की विधि, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें कुल 100 बंदियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण पत्र दिए गए, जो उनके स्वरोजगार और होटल आदि में रोजगार के लिए सहायक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...