गोंडा, जून 13 -- तरबगंज। तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर नागनाथ मंदिर के पास शनिवार को बंदर से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। भिखारीपुर अहिरनपुरवा निवासी रंजीत अपनी मां गीता व बेटे सचिन के साथ बालेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहे थे, तभी अचानक बंदर से टकरा गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तरबगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...