अलीगढ़, मार्च 20 -- अतरौली (अलीगढ़), संवाददाता। पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव जसुपुर पियावली में बेजुबान के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक बंदर को रस्सी से बांधकर घसीटा। उसने बचने का प्रयास किया तो उसे डंडे से पीटा गया। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद थे, मगर किसी ने मदद नहीं की। घटना चार माह पुरानी बताई जा रही है। गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे में सात साल से कम सजा होने के चलते उसे जमानत मिल गई। गुरुवार को सोशल मीडिया पर 39 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक बंदर के पैर को रस्सी से बांधकर घसीटा जा रहा है। सरेराह गली में घसीटने के दौरान बंदर ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने डंडा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.