सीतापुर, दिसम्बर 2 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में मंगलम चौराहे के पास अचानक सामने बंदर आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार फार्मासिस्ट चोटिल हो गये। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। लखनऊ के सनेही कुंज निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (52) संदना के रामगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम को फार्मासिस्ट किसी काम से सिधौली आये थे। बाइक से वह ड्यूटी पर जा रहे थे। दिनेश गुप्ता मंगलम चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक के अचानक सामने बंदर आ गया। अनियंत्रित होकर दिनेश सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दिनेश का इलाज चल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.