संभल, मई 27 -- थाना क्षेत्र में जोया-संभल मार्ग पर मनोटा के पास मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां बंदर एक लाख रुपये नगद और चाबियों से भरा थैला उठाकर भाग गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते थैला बरामद कर उसके मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार चंदवार निवासी हाशिम अली पुत्र अफसरा अली अपने टेम्पो का पंचर जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने टूल बॉक्स से एक सफेद थैला निकाला, जिसमें टेम्पो की चाबियां और करीब एक लाख रुपये नगद रखे हुए थे। हाशिम अली चाबी बदलने में व्यस्त हो गए। तभी मौका पाकर एक बंदर थैला उठाकर वहां से भाग गया और पास के एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद जब हाशिम अली ने थैला तलाश किया तो वह गायब मिला। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि...