रायबरेली, जून 6 -- बछरावां। क्षेत्र के कालुईखेड़ा गांव में धान की बेढ़ में बंदर होने की सूचना मिली तो किशोरी (12) अपने पिता विनोद के कहने पर बंदर भगाने के लिए गई। तभी मेड़ पर किसी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। किशोरी की हालत बिगड़ते ही पिता विनोद ने बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...