हापुड़, मार्च 15 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव शाहपुर में छत पर खेल रही आठ वर्ष की बच्ची के पीछे बंदर भगाने लगा, इससे वह छत से गिरकर घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा पिता ने बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।नगर समेत आस पास के गांवों में आज कल बंदरों का आतंक चर्म सीमा पर है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है। रविवार की सुबह को भी गांव शाहपुर निवासी दीपक की आठ वर्ष की बेटी मोनिका घर की छत पर खेल रही थी। तभी वहां पर आए बंदर उसके पीछे भागने लगा। बंदर को देखकर बच्ची छत से नीचे जमीन पर आकर गिर पड़ी, जिसके बाद वह घायल हो गई। घायल बेटी को पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक ने बताया कि गांव में बंदरों के आए दिन हमले होने से ग्रामीण परेशान है। कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई है, बावजूद उसके कोई भी अधिकारी सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.