लखनऊ, मई 3 -- फोटो भी है ..... लखनऊ, संवाददाता।पीजीआई क्षेत्र के पाठकपुरम में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले छह माह से परेशान स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसका खामियाजा रविवार को एक रेलवे अधिकारी को भुगतना पड़ा। शाम को बंदर के हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।आरडीएसओ में तैनात रेलवे अधिकारी श्याम जी यादव रविवार शाम करीब चार बजे अपने घर के बरामदे में थे। तभी अचानक एक बंदर उनके पोर्च में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। श्याम जी ने बचाव की कोशिश की, लेकिन बंदर ने उन्हें दौड़ाकर तीन बार काट लिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- 'बंदरों के आतंक से निजात दिलाएं' शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें अंदर ले जाकर दरवाजा बंद किया। बंदर के डर से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.