उन्नाव, फरवरी 20 -- बीघापुर। लखनऊ-कानपुर रोड गिरजानगर गांव में शुक्रवार को शादी की खुशियों को कटखने बंदर ने रणभूमि बना दिया। दुल्हन पक्ष की युवती, चाचा और मौसा को काटकर घायल कर दिया। भगदड़ के बीच कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को भगाया जा सका। गांव के जयराम यादव की बेटी की बारात के दौरान अचानक दौड़ते हुए कटखने बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे बारात में आई दुल्हन पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही दुल्हन के वृद्ध चाचा सुखराम और मौसा विजय को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। बारात के सदस्यों में अफरातफरी मच गई और लोग भागकर अपनी जान बचाने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने बताया कि यही बंदर पहले भी गांव की ही एक युवती ज्योति गौतम को काट कर घायल कर चुका है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराग शुक्ला और कमल किशोर ने वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.