बांका, मई 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के महोता गांव में पिछले एक पखवाड़े से एक कटखने बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। कभी गांव में घूमने वाले लोग पर हमला तो कभी घर में बैठे व्यक्ति को काट कर जख्मी कर देने से गांव के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह अब जाएं कहां। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति बंदर का शिकार हो गए।

घटनाएँ जख्मी रामजी शर्मा ने बताया कि वह सुबह में अपने घर में काम कर रहे थे कि अचानक बंदर उनके घर में आ गया तथा उन पर हमला कर उनके पैर का मांस नोच लिया। शोर मचाने पर बंदर वहां से भाग निकला। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोग बंदर क...