जमुई, मार्च 7 -- चकाई,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के माधोपुर में एक पालतू बंदर के हमला में एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार माधोपुर दुर्गा मंदिर के समीप स्थित रविंद्र ठाकुर के घर में सो रही तीन माह की नवजात बच्ची लक्ष्मी कुमारी घर के अंदर सोई थी । इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति द्वारा पल गया बंदर घर में घुसकर उसपर हमला कर दिया । बंदर ने बच्ची के मुंह, चेहरे, हाथ, पीठ और पेट पर नोच लिया एवं दांत गड़ा दिए। बच्ची की चीख सुनकर मां प्रमिला देवी दौड़कर कमरे में पहुंचीं तब बंदर मौके से भागा। परिजन बच्ची को तुरत उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उधर सूचना मिलने पर चंद्रमंडीह थाना की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पीडि़त पक्ष की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.