रामपुर, जनवरी 16 -- शाहबाद नगर में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। बंदर घर में रखे रुपयों से भरा थैला उठाकर छत पर जा चढ़ा और वहां से नोट नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते सड़क और गलियों में बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी और रुपये लूटने की होड़ मच गई। मामला मोहल्ला बेदान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने घर के अंदर खूंटी पर नकदी से भरा थैला टांग रखा था। बुधवार को अचानक एक बंदर घर में घुस आया और थैले को लेकर मकान की दूसरी मंज़िल पर पहुंच गया। छत पर पहुंचते ही बंदर ने थैले को नोंचना शुरू कर दिया, जिससे उसमें रखे नोट नीचे गिरने लगे। ऊपर से गिरते नोटों को देखकर आसपास खेल रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे इधर-उधर दौड़कर रुपये बटोरने लगे। कुछ लोगों को शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.