हरदोई, मई 5 -- पिहानी (हरदोई), संवाददाता। थानाक्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में मंगलवार की सुबह छत से नीचे उतरते समय अचानक बंदर के हमला करने से एक व्यक्ति की अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवशंकर उर्फ बड़क्के घर मे छत पर सोए थे। सुबह करीब 6 बजे सोकर उठे और बांस की सीढ़ी से नीचे उतरने लगे। तभी अचानक बंदर आ गया और उसने हमला कर दिया। बंदर के हमलावर होने से शिवशंकर अनियंत्रित होकर सीढ़ियों से नीचे आंगन में जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अविवाहित शिवशंकर खेतीबाड़ी करके जीवन यापन करते थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों का कहना है कि गांवों और कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आए दिन लोग चोट भी खा रहे हैं और घरेलू सामान का भी नुकसान हो रहा है। बंदरो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.