बागेश्वर, मार्च 12 -- गरुड़। आंगन में काम कर रहे एक ग्रामीण को बंदर ने काट दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने और प्रभावित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्राम मटेना निवासी 61 वर्षीय नवीन चंद्र जोशी अपने घर के आंगन में काम कर रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच बचाव के लिए बंदरों को भगाने लगे, तभी एक बंदर ने उनकी पीठ पर काट लिया। परिजन उन्हें सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मटेना की क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती खुल्बे, ग्राम प्रधान नीमा जोशी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष कैलाश खुल्बे सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं...