बदायूं, अप्रैल 21 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दुधौनी पैट्रोल पंप के निकट सोमवार को एक बंदर को बचाने के प्रयास में तीन कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार चालकों के बीच कहासुनी भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते मामले को शांत किया। जानकारी के अनुसार, दुधौनी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान दिल्ली निवासी धर्मेंद्र शर्मा, जो गांव गुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे, बिल्सी की ओर आ रहे थे। बंदर को बचाने के प्रयास में उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही कार, जिसे उझानी निवासी प्यारेलाल चला रहे थे, उनकी कार से टकरा गई। इसी बीच तीसरी कार, जिसमें कमलकांत शर्मा सवार थे, वह भी नियंत्रण खो बैठे और दोनों वाहनों से जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.