फतेहपुर, नवम्बर 26 -- विजयीपुर। किशनपुर थाने के सरौली गांव छत से उतर रही महिला के ऊपर बंदर ने अचानक हमला बोल दिया। महिला नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सरौली गांव निवासी 45 वर्षीय गीता पत्नी रमेश चन्द्र किसी काम से बीती सुबह छत पर गई थी, काम खत्म करके वह नीचे उतर रही थी, तभी सीढ़ियों के ऊपर अचानक उस पर एक बंदर ने हमला बोल दिया, बचाव करते समय महिला अनियंत्रित होकर सीढ़ियों से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.