आगरा, फरवरी 28 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के मल्लाह नगर में शुक्रवार सुबह बंदर ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक मल्लाह नगर निवासी 36 वर्षीय चांदतारा पत्नी लुकमान अपने घर की छत पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उनके दाएं हाथ में काट लिया। उन्होंने बंद से बचाव करते हुए चीखपुकार की। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपासक लोग दौड़कर पहुंच गए और महिला को बचाया। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.