संभल, मार्च 2 -- नगर के मोहल्ला नारायण टोला, हवाई अड्डा में बंदर के हमले से बुजुर्ग महिला विमलेश छत से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों के मुताबिक महिला रविवार की शाम अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर से बचने के प्रयास में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों समेत मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.